जादू को सबसे अच्छी झांकी लगी
केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग की।
पूछिए क्यों।
क्योंकि उसमें 'टाइगर' था और
टाइगर आजकल जादू का फेवरेट है।
जादू आजकल टाइगर की आवाज़ निकालने की
कोशिश करता है।
नन्हे जादू का अपना t w i t t e r.
जादू की पुड़िया में आपका स्वागत है। चूंकि यहां जादू के बारे में ख़बरें 'कभी-भी' और 'कितनी भी' आ सकती हैं। और हो सकता है कि आप बार-बार ब्लॉग पर ना आ सकें। ऐसे में जादू की ख़बरें हासिल करने के लिए ई-मेल सदस्यता की मदद लें। ताकि 'बुलेटिन' मेल-बॉक्स पर ही आप तक पहुंच सके।
आज जादू दिन भर पापा के साथ था।
और मम्मा थीं ऑफिस में।
पापा ने किसी काम से सूटकेस निकाला।
और जादू ने अपना काम शुरू कर दिया।
देखिए और सीखिए सूटकेस पर योग कैसे किया जाता है।
1. सबसे पहले सूटकेस को उल्टा कर लीजिए। और उस पर
औंधे लेट आईये। भीतर सांस लीजिए।
2. अब संभलकर सूटकेस पर खड़े हो जाईये और सांस छोडिए। इस बात का
पूरा ध्यान रखना है कि आप गिर ना पड़ें।
3. अब सूटकेस पर पैर मोड़कर बैठ जाईये और मुस्कुराईये।
कहिए। तरोताज़ा महसूस हो रहा है ना।
इस योग से तमाम तनाव और थकान दूर होते हैं।
कमज़ोर दिल वाले इस योग को ना करें।
परसांत कक्का और नूपुर दीदी की फ़रमाईश पर
चम्मच से परांठा खाने की तस्वीरें।
ब्रेकफास्ट हो गया।
और अब जादू शरारत करने में फास्ट हो गया है।
एक्ट-1
कैसी लगीं।
जादू को एक नया आयडिया आया।
उसने अपना पैज़ामा उतार दिया और
पता नहीं कहां से पापा के मोज़े निकाले।
उन्हें पहनने की कोशिश में वो हो गए उल्टे।
फिर किसी तरह पैरों में चढ़ाने में कामयाबी हासिल कर ली।
अभी-अभी जादू कुर्सी पर खड़े हो गए
और शुरू दी गिनती-
'मन (वन), टू, टा (थ्री)
तब तक मम्मा की समझ में आ गया
कि जादू जम्प मारने वाले हैं।
और उन्होंने पकड़ लिया।
अभी अभी जादू नहाकर एकदम तैयार होकर खेलने निकले।
किचन में एक भगोने में पानी रखा था।
जादू जी ने उस पानी को अपने ऊपर गिरा लिया।
भीग गए। ठंड लगी।
सोचा इससे पहले कि डांट पड़े....रोने लग जाओ।
कपड़े बदलकर फिर से जादू जी को राजा-बेटा बना दिया गया है।
इस पानी से फिसलकर मम्मा भी गिरते गिरते बचीं।
जादू ने अभी-अभी अपने एक पैर में
अपने एक टॉनिक का डिब्बा जूते की तरह पहन लिया।
और चलने की कोशिश करने लगा।
मम्मा ने देख लिया।
और समझाकर मना किया।