क्या चेहरे से मैं उतना शरारती लगता हूं......
जितना मैं असल में हूं।
Friday, January 21, 2011
फ़रमाईशी फोटू
परसांत कक्का और नूपुर दीदी की फ़रमाईश पर
चम्मच से परांठा खाने की तस्वीरें।
ब्रेकफास्ट हो गया।
और अब जादू शरारत करने में फास्ट हो गया है।
एक्ट-1
कैसी लगीं।
Thursday, January 20, 2011
मोज़े या पैज़ामा
जादू को एक नया आयडिया आया।
उसने अपना पैज़ामा उतार दिया और
पता नहीं कहां से पापा के मोज़े निकाले।
उन्हें पहनने की कोशिश में वो हो गए उल्टे।
फिर किसी तरह पैरों में चढ़ाने में कामयाबी हासिल कर ली।
चलो कूदें
अभी-अभी जादू कुर्सी पर खड़े हो गए
और शुरू दी गिनती-
'मन (वन), टू, टा (थ्री)
तब तक मम्मा की समझ में आ गया
कि जादू जम्प मारने वाले हैं।
और उन्होंने पकड़ लिया।
भीग गए
अभी अभी जादू नहाकर एकदम तैयार होकर खेलने निकले।
किचन में एक भगोने में पानी रखा था।
जादू जी ने उस पानी को अपने ऊपर गिरा लिया।
भीग गए। ठंड लगी।
सोचा इससे पहले कि डांट पड़े....रोने लग जाओ।
कपड़े बदलकर फिर से जादू जी को राजा-बेटा बना दिया गया है।
इस पानी से फिसलकर मम्मा भी गिरते गिरते बचीं।
ख़ुराफ़ात
जादू ने अभी-अभी अपने एक पैर में
अपने एक टॉनिक का डिब्बा जूते की तरह पहन लिया।
और चलने की कोशिश करने लगा।
मम्मा ने देख लिया।
और समझाकर मना किया।
नाक पर ख़रोंच
Wednesday, January 19, 2011
गिर पड़े
जादू जी पापा के साथ घूमने गए थे।
हाथ छुड़ाकर भागे ही थे कि बजरी पर पैर पड़ा
और फिसल गए।
नाक और गाल पर ख़रोंच आई है।
पर जादू जी पूरे रंग में हैं।
अब सो चुके हैं।
ये 'आटा' क्या होता है
जादू ने रसोई में जाकर आटे का कनस्तर खोल लिया।
हाथ में आटा लगाया।
फिर उसे चखा।
ख़राब लगा।
तो उसे चेहरे पर पोत लिया।
मम्मा 'सामन' (साबुन) से जादू का हाथ मुंह धुलवा रही हैं।