जादू की पुड़‍िया में आपका स्‍वागत है। चूंकि यहां जादू के बारे में ख़बरें 'कभी-भी' और 'कितनी भी' आ सकती हैं। और हो सकता है कि आप बार-बार ब्‍लॉग पर ना आ सकें। ऐसे में जादू की ख़बरें हासिल करने के लिए ई-मेल सदस्‍यता की मदद लें। ताकि 'बुलेटिन' मेल-बॉक्‍स पर ही आप तक पहुंच सके।

Sunday, January 16, 2011

मम्‍मा करें सेवा

जादू आज बहुत थक गया है।

उसके पैर दुख रहे हैं।

मम्‍मा के पैर पर पैर रखवाकर

वो उनसे मालिश करवा रहा है।

थकान के मारे उसे नींद नहीं आ रही है।

फुटबॉल

जादू अपने से बहुत बड़े बच्चों के साथ
स्‍पोर्ट्स खेलता है।

football

आज जादू ने ध्रुव भैया
और शंकर अंकल के साथ

फुटबॉल भी खेली।

 

झूला

आज जादू पापा के जिगरी दोस्‍त शंकर अंकल के घर मालाड गया था।

वहां कॉलोनी का बड़ा सा कंपाउंड और पार्क है।

जादू ने वहां बहुत मस्‍ती की।

झूले पर बैठकर जादू सोच रहा है झूलूं या नहीं।

(विस्‍तृत रिपोर्ट जादू के मुख्‍य-ब्‍लॉग पर जल्‍दी ही) 

jhoola

जलेबी

jelebi


आज जब मम्‍मा शंकर अंकल के लिए जलेबियां ख़रीद रही थीं
तो जादू

गाड़ी की खिड़की पर टंगा था।

जलेबी का पैकेट देखते ही जादू मचल गया।

और जलेबी की जिद करने लगा।

आखिरकार मम्‍मा को एक्‍स्‍ट्रा जलेबी लेनी पड़ी

जिसे जादू ने चाशनी छपा-छपा कर रास्‍ते भर खाया।

जादू को जलेबी बहुत पसंद है। 

Saturday, January 15, 2011

मकर-संक्रांति

जादू ने रश्मिन भैया के साथ पतंग उड़ाई।

और अब जा रहा है विविध-भारती।

मम्‍मा को 'पिक-अप' करने।

और हां तिल के लड्डू और खिचड़ी भी खाई।

अब जादू कह रहा है--मम्‍मा आने। (मम्‍मा आईये)

चामन

जादू ने आज एक नया शब्द सीखा है।

'चामन'
अरे भई 'साबुन' 'साबुन'

उसे बार बार साबुन से हाथ धुलवाना पसंद है।

 

मनचाहे गीत

मम्‍मा विविध-भारती पर मकर-सक्रांति विशेष मनचाहे गीत कर रही हैं।
जादू DTH पर सुन रहा है।
मम्‍मा की आवाज़ आते ही जादू डान्‍स करता है।
और बोलता है--'मम्‍मा....मम्‍मा.....मम्‍म्मा'।
जादू रेडियो पर मम्‍मा की आवाज़ पहचानता है।

'मम्‍मा आने'

मम्‍मा दफ्तर में हैं। और जादू पापा से बार-बार पूछ रहा है--'मम्‍मा नेया'
यानी मम्‍मा नहीं हैं।
उसके बाद जादू बोलता है--'मम्‍मा आने'
यानी मम्‍मा आईये।

जादू कुछ भी कर सकता है।

थोडी देर पहले जादू बालकनी पर बैठा धूप सेंक रहा था।
और अपने LION को SIPPER से पानी पिला रहा था।
lion drinking water1ये देखिए क्‍लोज़-अप
lion drinking water 2

'जादू कुछ भी कर सकता है'।

जिया जले

आज जादू रोते-रोते उठा।

फिर पापा के साथ ख़ूब खेला।
मम्‍मा के साथ गाना सीखा--'जिया जले जां जले नैनों तले'।
'डिया डिया डिया डले' 'डी डी डी डी डिया डले'।

बड़ा मज़ा आया।