जादू की पुड़‍िया में आपका स्‍वागत है। चूंकि यहां जादू के बारे में ख़बरें 'कभी-भी' और 'कितनी भी' आ सकती हैं। और हो सकता है कि आप बार-बार ब्‍लॉग पर ना आ सकें। ऐसे में जादू की ख़बरें हासिल करने के लिए ई-मेल सदस्‍यता की मदद लें। ताकि 'बुलेटिन' मेल-बॉक्‍स पर ही आप तक पहुंच सके।

Friday, January 28, 2011

छोले-भटूरे

आज जादू ने छोले-भटूरे खाए।

दरअसल सविता मौसी आज

छोले-भटूरे बनाकर लाईं थीं।

जादू जी के मज़े हो गए।

चलो मोतीचूर के लड्डू खाएं

छब्‍बीस जनवरी को पापा को याद आए वो मोतीचूर के लड्डू

जो स्‍कूल में बंटते थे।

गए लेकर आए।

और जादू ने किया पूरे डिब्‍बे पर क़ब्‍ज़ा।

तो चलिए हो जाएं।
IMG_8675

छुटकू सा है और इत्‍ती बदमाशी

जादू ने मम्‍मा से कहा--'मम्मा निहाने'
यानी मम्‍मा नहाने चलो।

और मम्‍मा जब जादू को नहलाने लगीं तो

चुपके से जादू ने मम्‍मा के ऊपर पूरा एक मग पानी
डाल दिया।

अब मम्‍मा छनछना रही हैं--कित्‍ता बदमाश है जादू।

छुटकी सा है और इत्ती बदमाशी।  

Wednesday, January 26, 2011

पापा की चप्‍पल।

अपने छोटे साइज़ के जूते-चप्‍पल पहन-पहन कर

बोर हो गया था।

इसलिए मौक़ा पाकर पापा की चप्‍पल पहन ली है।

कहिए कैसी लग रही है। 
 IMG_8671 IMG_8673

नाचती हुई पूसी कैट, रोता हुआ जादू

आज जादू सुबह चार बजे रोता हुआ उठा।
मम्‍मा ने चुप कराया।

नहीं हुआ।

दूध दिया पीने के लिए।

पी लिया।

पर चुप नहीं हुआ।

पापा ने चुप करवाया।

चुप हो गया।

कैसे?
अपनी फेवरेट 'पूसी-कैट' को देखकर।

ये रही।
tough shit cat dancing funny black

टाइगर रिपब्लिक डे

जादू को  सबसे अच्‍छी झांकी लगी
केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग की।

पूछिए क्‍यों।

क्‍योंकि उसमें 'टाइगर' था और
टाइगर आजकल जादू का फेवरेट है।
जादू आजकल टाइगर की आवाज़ निकालने की
कोशिश करता है।

tiger

Tuesday, January 25, 2011

सूटकेस पर योग

आज जादू दिन भर पापा के साथ था।

और मम्‍मा थीं ऑफिस में।

पापा ने किसी काम से सूटकेस निकाला।

और जादू ने अपना काम शुरू कर दिया।

देखिए और सीखिए सूटकेस पर योग कैसे किया जाता है।

1. सबसे पहले सूटकेस को उल्‍टा कर लीजिए। और उस पर
औंधे लेट आईये। भीतर सांस लीजिए।


2. अब संभलकर सूटकेस पर खड़े हो जाईये और सांस छोडिए। इस बात का

पूरा ध्‍यान रखना है कि आप गिर ना पड़ें।
IMG_8643

3. अब सूटकेस पर पैर मोड़कर बैठ जाईये और मुस्‍कुराईये।
IMG_8645
  

कहिए। तरोताज़ा महसूस हो रहा है ना।
इस योग से तमाम तनाव और थकान दूर होते हैं।

कमज़ोर दिल वाले इस योग को ना करें।

Monday, January 24, 2011

दो नन्‍हे ब्‍लॉगरों की मुलाक़ात

कल रात एक ऐतिहासिक 'ब्‍लॉगर-मिलन' हुआ।

'जादू' और  'आदि' की मुलाक़ात हुई कल।

दो नन्‍हे ब्‍लॉगरों ने किस मुद्दे पर बात की।

और क्‍या-क्‍या शरारतें कीं।

सारी ख़बरें जल्‍दी ही जादू के मुख्‍य-ब्‍लॉग पर।

फिलहाल तो ये तस्‍वीर।

जिसमें हैं 'जादू', 'आदि' और रंजन अंकल।
IMG_8639

Friday, January 21, 2011

क्‍या मैं उतना शरारती लगता हूं

क्‍या चेहरे से मैं उतना शरारती लगता हूं......
जितना मैं असल में हूं।


IMG_8587

फ़रमाईशी फोटू

परसांत कक्‍का और नूपुर दीदी की फ़रमाईश पर

चम्‍मच से परांठा खाने की तस्‍वीरें।

ब्रेकफास्‍ट हो गया।

और अब जादू शरारत करने में फास्ट हो गया है।

एक्‍ट-1

IMG_8580

और ये एक्‍ट-2
IMG_8583

कैसी लगीं।