जादू की पुड़‍िया में आपका स्‍वागत है। चूंकि यहां जादू के बारे में ख़बरें 'कभी-भी' और 'कितनी भी' आ सकती हैं। और हो सकता है कि आप बार-बार ब्‍लॉग पर ना आ सकें। ऐसे में जादू की ख़बरें हासिल करने के लिए ई-मेल सदस्‍यता की मदद लें। ताकि 'बुलेटिन' मेल-बॉक्‍स पर ही आप तक पहुंच सके।

Wednesday, February 2, 2011

ज़ुकाम

जादू को सूखा ज़ुकाम हो गया है।

आक्‍छीं।

आक्‍छीं।

आक्‍.....छीं।

ओम्

आज जादू ने टी.वी. पर बाबा रामदेव
को देखकर ओम सीखा।

ओम के बजाए म्‍म्‍म्‍म्‍म्‍म्‍म करते हैं जनाब।

शरारतों की फ़ेहरिस्‍त

सीधे फेहरिस्‍त पर आते हैं।

1. आज सुबह जादू ने मम्‍मा की गर्मागर्म चाय की प्‍याली में
कटा हुआ apple डाल दिया।

2. बालकनी पर रखी अपनी तिपहिया सायकिल से

खूब सारी बातें कीं।

3. शाम को जब पापा घर पर आए-- तो कहा पापा--'टी.वी.'

यानी टी.वी. चलाईये। जादू ने आज पहली बार टी.वी. शब्‍द बोला।

 

Monday, January 31, 2011

जादू बाबा खिलौने वाले

आज रात आठ बजे जादू बाबा खिलौने वाले

अपनी बैठक पर विराजमान हुए।
भक्‍तों को आर्शीवाद दिया।

अमृतवचन सुनाए।

उसके बाद सोने जा ही रहे थे कि जादू बाबा के

विशेष-भक्‍त ऋत्विक आ पहुंचे हैं।
IMG_8714

Friday, January 28, 2011

छोले-भटूरे

आज जादू ने छोले-भटूरे खाए।

दरअसल सविता मौसी आज

छोले-भटूरे बनाकर लाईं थीं।

जादू जी के मज़े हो गए।

चलो मोतीचूर के लड्डू खाएं

छब्‍बीस जनवरी को पापा को याद आए वो मोतीचूर के लड्डू

जो स्‍कूल में बंटते थे।

गए लेकर आए।

और जादू ने किया पूरे डिब्‍बे पर क़ब्‍ज़ा।

तो चलिए हो जाएं।
IMG_8675

छुटकू सा है और इत्‍ती बदमाशी

जादू ने मम्‍मा से कहा--'मम्मा निहाने'
यानी मम्‍मा नहाने चलो।

और मम्‍मा जब जादू को नहलाने लगीं तो

चुपके से जादू ने मम्‍मा के ऊपर पूरा एक मग पानी
डाल दिया।

अब मम्‍मा छनछना रही हैं--कित्‍ता बदमाश है जादू।

छुटकी सा है और इत्ती बदमाशी।  

Wednesday, January 26, 2011

पापा की चप्‍पल।

अपने छोटे साइज़ के जूते-चप्‍पल पहन-पहन कर

बोर हो गया था।

इसलिए मौक़ा पाकर पापा की चप्‍पल पहन ली है।

कहिए कैसी लग रही है। 
 IMG_8671 IMG_8673

नाचती हुई पूसी कैट, रोता हुआ जादू

आज जादू सुबह चार बजे रोता हुआ उठा।
मम्‍मा ने चुप कराया।

नहीं हुआ।

दूध दिया पीने के लिए।

पी लिया।

पर चुप नहीं हुआ।

पापा ने चुप करवाया।

चुप हो गया।

कैसे?
अपनी फेवरेट 'पूसी-कैट' को देखकर।

ये रही।
tough shit cat dancing funny black

टाइगर रिपब्लिक डे

जादू को  सबसे अच्‍छी झांकी लगी
केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग की।

पूछिए क्‍यों।

क्‍योंकि उसमें 'टाइगर' था और
टाइगर आजकल जादू का फेवरेट है।
जादू आजकल टाइगर की आवाज़ निकालने की
कोशिश करता है।

tiger