जादू की पुड़‍िया में आपका स्‍वागत है। चूंकि यहां जादू के बारे में ख़बरें 'कभी-भी' और 'कितनी भी' आ सकती हैं। और हो सकता है कि आप बार-बार ब्‍लॉग पर ना आ सकें। ऐसे में जादू की ख़बरें हासिल करने के लिए ई-मेल सदस्‍यता की मदद लें। ताकि 'बुलेटिन' मेल-बॉक्‍स पर ही आप तक पहुंच सके।

Saturday, January 15, 2011

मकर-संक्रांति

जादू ने रश्मिन भैया के साथ पतंग उड़ाई।

और अब जा रहा है विविध-भारती।

मम्‍मा को 'पिक-अप' करने।

और हां तिल के लड्डू और खिचड़ी भी खाई।

अब जादू कह रहा है--मम्‍मा आने। (मम्‍मा आईये)

चामन

जादू ने आज एक नया शब्द सीखा है।

'चामन'
अरे भई 'साबुन' 'साबुन'

उसे बार बार साबुन से हाथ धुलवाना पसंद है।

 

मनचाहे गीत

मम्‍मा विविध-भारती पर मकर-सक्रांति विशेष मनचाहे गीत कर रही हैं।
जादू DTH पर सुन रहा है।
मम्‍मा की आवाज़ आते ही जादू डान्‍स करता है।
और बोलता है--'मम्‍मा....मम्‍मा.....मम्‍म्मा'।
जादू रेडियो पर मम्‍मा की आवाज़ पहचानता है।

'मम्‍मा आने'

मम्‍मा दफ्तर में हैं। और जादू पापा से बार-बार पूछ रहा है--'मम्‍मा नेया'
यानी मम्‍मा नहीं हैं।
उसके बाद जादू बोलता है--'मम्‍मा आने'
यानी मम्‍मा आईये।

जादू कुछ भी कर सकता है।

थोडी देर पहले जादू बालकनी पर बैठा धूप सेंक रहा था।
और अपने LION को SIPPER से पानी पिला रहा था।
lion drinking water1ये देखिए क्‍लोज़-अप
lion drinking water 2

'जादू कुछ भी कर सकता है'।

जिया जले

आज जादू रोते-रोते उठा।

फिर पापा के साथ ख़ूब खेला।
मम्‍मा के साथ गाना सीखा--'जिया जले जां जले नैनों तले'।
'डिया डिया डिया डले' 'डी डी डी डी डिया डले'।

बड़ा मज़ा आया।

Friday, January 14, 2011

देख रहा हूं या स्‍वाद महसूस कर रहा हूं

9

जादू बहुत अच्‍छा डान्‍स करता

जादू की मम्‍मा की Tweet:

जादू मेरे साथ जिन गानों पर डान्‍स सीख रहा है वो हैं--

1- चोरी किया रे जिया—दबंग
2- हुड़ हुड दबंग- दबंग और

3. इब्‍ने-बतूता- इश्किया

 

जादू बहुत अच्‍छा डान्‍स करता है।

थॉली

जादू की मम्‍मा की Tweet:

अभी दफ्तर से लौटी तो मेरे साथ मस्‍ती करते हुए जादू ने बहुत ज़ोर से बाल खींचे।

जब उसे घूरकर पूछा--क्‍यों खींचे बाल इतनी ज़ोर से।
जादू ने मासूमियत से कान पकड़कर माथा टेका और बोला--
'थॉली' (सॉरी)
बताईये अब क्‍या करें इस शरारती का।

जादू समझदार हो गया है

जादू की मम्‍मा की Tweet:

ऑफिस से आई। जादू को देखने आण्‍टी के पास गई।
जादू दौड़कर 'मम्‍मा आदी' (मम्‍मा आ गयी) करके गले लग गया।
आण्‍टी ने कहा--बेटा मम्‍मा को फिर से ऑफिस जाना है, चलो हम गजक खाएं।
जादू ने मम्मा को 'बाय-बाय' किया और गजक खाने लगा।

जादू समझदार हो गया है।