मम्मा जादू को दवा पिला रही थीं।
जादू बोले--'खांसी आ रही है इसलिए दवा पीना है'।
नन्हे जादू का अपना t w i t t e r.
जादू की पुड़िया में आपका स्वागत है। चूंकि यहां जादू के बारे में ख़बरें 'कभी-भी' और 'कितनी भी' आ सकती हैं। और हो सकता है कि आप बार-बार ब्लॉग पर ना आ सकें। ऐसे में जादू की ख़बरें हासिल करने के लिए ई-मेल सदस्यता की मदद लें। ताकि 'बुलेटिन' मेल-बॉक्स पर ही आप तक पहुंच सके।
बारिश से जुड़ी जादू की ताज़ा बातें।
1. अभी अभी मौसी से बातें हो रही थीं फोन पर।
मौसी ने कविता सुनाने को कहा।
जादू बोले--'मतनी (मछली) जल की रानी है। जीवन उशका पानी है।'
तभी बारिश शुरू हो गयी।
कविता बंद और जादू फटाक से बोले--'छाता ले लो बारिश हो रही है'।
2. कल बारिश हो रही थी। जादू खिड़की पर पहुंचे और बोले--ऐ बारिश।
पानी पी लेना। भीगना मत। चलो जाओ। मम्मा बुला रही है।
3. पापा कहीं बाहर गए थे। बारिश हो रही थी। जादू खिड़की पर लाकर बोले--
'पापा जल्दी आना। भीगना मत। ठीक है। ओके। सुना।'
जादू को लगता है कि खिड़की पर खड़े होकर बोलने से सब सुन लेते हैं।
अन्ना हज़ारे के अनशन की वजह से टीवी पर ख़बरों में अकसर
'भारत माता की जय' सुनाई पड़ता है।
और जादू भी आजकल दिन भर 'भारत माता की जय' बोलता रहता है।
जादू हमेशा साहसिक करतब करता है।
आज दोपहर गाव-तकिए पर खड़े होकर 'वन-टू-थ्री' कर रहा था।
मम्मा से बोला, मम्मा संभाल के, जादू नहीं गिरेगा।
इसी तरह बेड पर जंप करते वक्त भी यही बोलता है।
सोफे़ से भी।
मम्मा बोलती हैं, बेटा संभलना मम्मा को नहीं आपको है।
पर जादू की समझाईश जारी रहती है,
मम्मा संभालके। सुनिए। संभालके जादू नहीं गिरेगा।
जादू पापा की टेबल पर लैंड-लाइन फोन से खेल रहा था।
हैलो--सविता, हां, आवाज़ नहीं आ रही है।
अरे आवाज़ कट रही है।
जादू को भी पता है कि मौसी के फ़ोन से अकसर आवाज़ नहीं आती।
नेटवर्क गड़बड़ रहता है।
डॉक्टर अंकल (डॉ. देवांग शाह) ने जादू को समझाया था--
तुम्हें सब्जियां भी खानी चाहिए।
आज पापा खाना खा रहे थे तो जादू ने पापा से कहा,
पापा डॉक्टर अंकल ने कहा है, सब्जियां भी खानी चाहिए।
चलो सब्ज़ी खाओ।
पापा ने कहा, डॉक्टर अंकल ने तो तुमसे कहा था ना।
जादू के आगे किसकी चलती है। सब्ज़ी पापा ने खाई।
जादू ने नहीं।
कल मम्मा ने कहा, ये चादर बदल देना चाहिए।
जादू ने मम्मा से कहा--'नईं मम्मा चादर नहीं बोलो'।
अब मम्मा सोच में हैं कि चादर को चादर ना बोलें तो क्या बोलें।
पापा को छींक आई।
फिर दूसरी भी आई।
जादू ने पुकार लगाई।
पापा मीठी-दवा खा लीजिए।
(पिछले कुछ दिनों से सर्दी-ज़ुकाम से परेशान रहने के बाद जादू का सीखा सबक़)
1. जादू को दूध में गॉनवीटा डालकर पीना है।
(बॉर्नवीटा)
2. आज जादू 'कान्हा' बनकर स्कूल गए थे। प्ले-ग्रुप में
आज जन्माष्टमी का उत्सव था।
3. आजकल जादू बहुत सारे वाक्य ओ.के. से ख़त्म करते हैं।
पानी पी लिया। ओ.के.। खाना खा लिया। ओ.के.। चलते हैं ओ.के.।
डीवीडी लगाईये। ओ.के.। हर चीज़ पर ओ.के.।
जादू पापा के साथ खेल रहे थे।
अचानक गाना गाने लगे--चंदा मामा दूर के
पुए पकाएं पूर के।
उसके बाद 'चंदा मामा आरे आवा' को इसमें मिक्स कर
दिया और बोले--
पापा के मुंहवा में घुटूं।
जादू अभी-से रीमिक्स करने लगे हैं।