जादू की पुड़‍िया में आपका स्‍वागत है। चूंकि यहां जादू के बारे में ख़बरें 'कभी-भी' और 'कितनी भी' आ सकती हैं। और हो सकता है कि आप बार-बार ब्‍लॉग पर ना आ सकें। ऐसे में जादू की ख़बरें हासिल करने के लिए ई-मेल सदस्‍यता की मदद लें। ताकि 'बुलेटिन' मेल-बॉक्‍स पर ही आप तक पहुंच सके।

Wednesday, January 19, 2011

ब्‍लैक-डॉगी

मम्‍मा ऑफिस से लौटीं तो जादू उन्‍हें घुमाने ले गया।
मम्‍मा ने घर लौटना चाहा तो 'जादू' उन्‍हें खींचकर 'पेप्‍सी ग्राउंड' ले गया।

और 'कौए' ढूंढने लगा।

पेप्‍सी ग्राउंड में कौए और कबूतर सुबह सुबह आते हैं।
फिर एक ब्‍लैक-डॉगी के पीछे 'जादू' बीच सड़क पर भागा।

मम्‍मा उसे गोद में लेकर मुश्किल से घर लाईं।

 

मटर

आज मटर-पुलाव बन रहा है।

जादू ने ढेर सारे मटर छीले हैं।

कुछ पापा को खिलाए

और बाक़ी ज्‍यादातर यहां-वहां बिखेर दिये हैं।

जादू कुछ भी कर सकता है।

IMG_8572

Tuesday, January 18, 2011

चिडिया आदी

जादू बेडरूम की बालकनी पर खड़े होकर
चिडिया को बुला रहा है।

'चिडिया आदी' 'कौआ आदी'।

लेकिन मुंबई की बालकनी में
ठंड की इस सुबह ना तो चिडिया

आ रही है और ना ही कौआ या कबूतर।

Monday, January 17, 2011

काजू-कतली


kलिफ्ट के सामने वाला घर काजल आंटी का है।

जादू हमेशा कोशिश करता है बाहर से आकर
सीधे उनके घर घुस जाए। 

वहां दोनों हाथों में 'काजू-कतली' मिलती है।

जादू को 'काजू-कतली बहुत पसंद है।

 

'रोटी नईं, बर्गर हां'

आज शॉपिंग के बाद सब थक गए थे। 

मौसी को भूख लगी थी।

इसलिए मैं सबको 'मैक' का बर्गर खिलाने ले गया।

मम्‍मा बोली--'घर पर जो भी चीज़ दो रिजेक्‍ट कर देता है--

और यहां देखो कैसे बर्गर खा रहा है,
जादू बहुत बदमाश है।'

b

'पटियाले के कपड़े ले लो कपड़े'

आज जादू मम्‍मा-पापा, मौसी
और ऋत्विक भैया के साथ 'खादी-मेला'
देखने गया था।
वहां ऋत्विक भैया के मोबाइल पर जादू ने ख़ूब गाने सुने।

और ख़ूब डान्‍स किया। थोड़ी देर के लिए पटियाला वाले एक

अंकल का शॉप भी चलाया मौसी के साथ।

वो बेचारे चाय पीने गए थे--मौसी के भरोसे।

IMG0133A

चलो नहाएं

IMG_6506
पापा ने कहा--'मैं फटाफट नहा लेता हूं'।

और जादू ने 'नहा लेना' शब्द सुन लिया।
जब भी जादू 'नहाने' की बात सुनता है...

फौरन कपड़े उतारकर बाथरूम की तरफ़ भागता है।

जादू को पानी से खेलना बहुत पसंद है।

'मम्‍मा पिश'

पापा ने कंप्‍यूटर पर लाइव-एक्‍वेरियम का goldfish_aquarium-654-scr
स्‍क्रीन सेवर लगा रखा है।
जादू को रंग-बिरंगी 'फिश' बहुत पसंद हैं।
जैसे ही 'स्‍क्रीन-सेवर' एक्टिव होता है
और पानी के बहने की आवाज़ आती है
जादू फौरन कंप्‍यूटर के सामने आ जाता है।
वो अकसर 'स्‍क्रीन-सेवर' की 'पिश' (फिश) को
रोटी खिलाने की कोशिश भी करता है।

आज सबेरे बालकनी पर धूप सेंकते हुए
जादू को अपनी बुक में 'फिश' दिखी।

फ़ौरन उसने मम्‍मी को दिखाया।

'मम्‍मा पिश' 'मम्‍मा पिश' 

खजूर

जादू को खजूर बहुत पसंद हैं। dates_thumb
ख़ासतौर पर काले वाले।
मम्‍मा ने बीज निकालकर और कुचलकर
एक प्‍लेट में खजूर दिए हैं।

और जादू इन्हें खा रहा है

चम्‍मच से।

आजकल जादू को हर चीज़
चम्‍मच से खाने का शौक़ चढ़ा है।

वो रोटी भी चम्‍मच से ही खाने की कोशिश करता है।

Sunday, January 16, 2011

डॉक्‍टर-मामा के लिए पतंग वाली तस्‍वीर

लीजिए डॉक्‍टर मामा
आपके लिए
मकर-संक्रांति पर पतंग उड़ाने वाली एक तस्‍वीर।
आपकी इस साल की पतंग वाली तस्‍वीर कहां है?

(तफ़सील मेरे मुख्‍य- ब्‍‍लॉग पर जल्‍दी ही)
patang