जादू की पुड़‍िया में आपका स्‍वागत है। चूंकि यहां जादू के बारे में ख़बरें 'कभी-भी' और 'कितनी भी' आ सकती हैं। और हो सकता है कि आप बार-बार ब्‍लॉग पर ना आ सकें। ऐसे में जादू की ख़बरें हासिल करने के लिए ई-मेल सदस्‍यता की मदद लें। ताकि 'बुलेटिन' मेल-बॉक्‍स पर ही आप तक पहुंच सके।

Monday, May 16, 2011

दीवीदी

horseडॉक्‍टर मामा ने जादू के लिए डीवीडी भेजी है।
आजकल जादू रोज़ सुबह 'लकड़ी की काठी' और 
'आलू कचालू' सुनता और देखता है। 

और देख-देखके एक्टिंग भी करता है।

और दिन भर दीवीदी की डिमान्‍ड भी करता है।

पिच्‍च

कल जादू मम्‍मा-पापा के साथ 'सावरकर पार्क' की सैर पर गया था।
वहां आजकल एक छोटा-सा एक्‍वेरियम खुल गया है।
जादू को 'फिश़' देखकर बड़ा अच्‍छा लगा।
aquarium_21

वैसे जादू को फिश इतनी पसंद है कि पापा ने
अपने स्‍क्री‍न सेवर पर भी 'पिच्‍च'लगा रखी है।
और पास की एक 'शॉप' पर बिना 'एक्‍वेरियम'  देखे
आगे नहीं बढ़ता।

जादू को 'पिच्‍च' बहुत पसंद है।

ब्रश।।

आज जादू जी ने उठते ही cartoon-toothpaste-toothbrush-thumb2887476अपने ब्रश की बजाए, मम्‍मा का ब्रश उठा लिया और लगे अपने  आप ब्रश करने। पहली बार मम्‍मा को ब्रश कराने की मशक्‍कत नहीं करनी पड़ी। जादू जी अपने आप ब्रश कर रहे थे।


जादू ब्रश को 'बश' बोलता है।

Thursday, May 5, 2011

हैलो टेस्टिंग

हैलो टेस्टिंग टेस्टिंग।

Tuesday, April 5, 2011

दाल-डावल-चीच

मम्‍मा बाहर गयी हैं।

जादू पापा के साथ है।

नीचे खेलकर आया है। और पापा से जादू ने कहा--

पापा पानीयम्।

पापा ने पानी पिलाया।

फिर बोला--पापा, दाल-डावल-चीच

अभी-अभी जादू ने दाल-चावल और cheese

खाया है।

अच्‍छा बच्‍चा जादू।

bird bird

आजकल जादू को बर्ड देखना बहुत पसंद है।


घंटों बेडरूम या हॉल की खिड़की पर बनी बालकनी में चढ़ा रहता है।

और बर्ड देख देखकर खुश होता है।

जादू प्रकृति-प्रेमी है।

'ऑपिच'

मंडे को गुड़ी पाड़वा के दिन जादू मम्‍मा-पापा के ऑफिस गया था।
तबिता (सविता मौसी) भी वहीं थीं। cow-01

जादू ने तबिता को खूब दौड़ाया।

वहां कमला आन्‍टी ने सिखाया बेटा ये मौसी हैं।

जादू बोला--नईं हैं। तबिता हैं।

जादू ने ऑपिच में खूब मस्‍ती की।

सबको दौड़ाया।

लौटने को तैयार नहीं था।

आखिरकार ज़बर्दस्‍ती लाना पड़ा।

रास्‍ते में 'काऊ' देखकर जादू हंसने भी लगा।

अपना अपना मोबाइल यूज़ करो।

जब मम्‍मा के मोबाइल्‍स पर कॉल आए

तो पापा नहीं उठा सकते।

यहां तक कि हैंडसेट मम्‍मा को उठाकर दे भी नहीं सकते।

इसी तरह जब पापा के मोबाइल पर कॉल आए तो

मम्‍मा का हाथ लगाना मना है।

अगर हिमाक़त की तो जादू हंगामा कर देता है।

मम्‍मा फिर से थॉली

आज जादू ने मम्‍मा को इतना सताया कि
उनकी आंखें भर आईं।

परेशान मम्‍मा बोली--

जादू और कितना परेशान करोगे।

जादू मासूमियत से दोनों कान पकड़कर बोला--

मम्‍मा थॉली।

मम्‍मा का ग़ुस्‍सा फुर्र हो गया।

पापा टा-टा

जादू को अच्‍छी तरह पता है कि

कब पापा घुमाने ले जायेंगे

और कब वो जल्‍दी में हैं।

आज जब पापा नहाकर आए

और तैयार हो रहे थे तो जादू बालकनी पर खड़ा

birds देख रहा था।

पापा को देखकर जादू बोला--पापा टा-टा।

पापा को जादू पर बहुत प्यार आया।