जादू की पुड़‍िया में आपका स्‍वागत है। चूंकि यहां जादू के बारे में ख़बरें 'कभी-भी' और 'कितनी भी' आ सकती हैं। और हो सकता है कि आप बार-बार ब्‍लॉग पर ना आ सकें। ऐसे में जादू की ख़बरें हासिल करने के लिए ई-मेल सदस्‍यता की मदद लें। ताकि 'बुलेटिन' मेल-बॉक्‍स पर ही आप तक पहुंच सके।

Wednesday, August 17, 2011

मम्‍मा रूकिए।

मम्‍मा 'कौन बनेगा करोड़पति' देखते हुए अचानक लेट गयीं।
जादू मम्‍मा के साथ ही थे।

जब मम्‍मा उठने लगीं तो बोले—मम्मा लेटिए।

मम्‍मा ने तीन-चार बार उठने की कोशिश की।

हर बार जादू ने कहा--'मम्‍मा लेटिए। मत उठिए।

मम्‍मा लेटी हैं। जादू भी।

'कौन बनेगा करोड़पति' चल रहा है।

 

बाक़ी काम ठप्‍प हैं।

चलिए आलू खाईये.

potato_23

आज डिनर पर जब पापा उठने लगे तो जादू ने कहा--
'पापा खा लिया खाना। पेट भरी 'गयी'।
पापा ने कहा--'हां बेटा'। 
जादू--'चलिए आलू खाईये। डॉक्‍टर अंकल ने कहा है, आलू भी खाना चाहिए।

मम्‍मा ने कहा--'आलू तुमको खाने को कहा है जादू, चलो खाओ'


जादू की थाली में आलू परोसा गया। पर जादू ने नहीं खाया।

'पर उपदेश कुशल बहुतेरे'।

Monday, August 8, 2011

पेपर और साइकिल.

सुबह सुबह जादू ने देखा कि पापा पेपर पढ़ रहे हैं।
जादू ने भी पेपर पढ़ा।

पेपर में दस जगह पर चंदा-मामा पहचाने।

जब पापा पेपर रखकर हट गये तो सारे पेपर लपेटकर

जादू ने रैक में सही जगह रख दिये हैं।

और 'मेरी सायकिल है' कहते हुए अपनी सायकिल चला रहे हैं।

Sunday, August 7, 2011

बारिश निन्‍नी करो

बारिश आ रही है। rain

जादू सोने गया है।

अचानक बोल रहा है--बाडिश आ रही है।

जवाब हैं—हां।

जादू बारिश से--'बाडिश नईं आओ। चुप। बाडिश तलो निन्‍नी करो। 'बाडिशे शो जाना घप्‍पे (घर पे)

बाय शी-यू।

जादू के ताज़ा सीखे वाक्‍य

गाड़ी में जाते हुए---'पापा पीछे से गाड़ी आ रही है'।

मम्‍मा से---'जादू को डिड्डी नईं चैये'।

ट्रैफिक-सिग्नल पर--'सिग्‍नल सिग्‍नल'।

लैंडलाइन फोन उठाकर---'डॉक्‍टर अंकल सुई लगायेंगे क्‍या'।

खिड़की पर खड़े होकर---'हाय बारिश'

टैडी बेयर से---- 'तलो हटो, भाग जाओ। नईं आना जादू के पास'

मम्‍मा से (जादू की नकल करने पर) --'नईं बोलिए ऐसे'।

सीबीबी एनीमेशन चैनल देखते हुए---ऐ बर्ड पेड़ पर मत चढ़ो। रूक जाओ।

किसी का भी फ़ोन आए, तो पापा से--'कौन था, क्‍या बोला'।

दिन में बीस बार---'जादू को हाथ धोने हैं, बेसिन से' (मतलब गीला होना है)

इसके बाद--'ती-थर्ट गीला हो गया'।

टेडी-बेयर से--'तलो घूमकर आते हैं'।

..............अगले अंक में जारी

Friday, August 5, 2011

हैलो डॉक्‍टर अंकल

'हलो डॉक्‍टर अंकल। 237-doctor-t-shirt

मैं जादू बोल रहा हूं।

आप टॉफी देते हैं।'

इन दिनों जादू डॉक्‍टर अंकल से बहुत मिला है

इसलिए फोन उठाकर उनसे बातें करने की

एक्टिंग करता है।

डॉक्‍टर अंकल (डॉक्‍टर देवांग शाह) जादू को लास्‍ट

में 'हाजमोला कैंडी' देते हैं।

जादू को बाक़ी चीज़ों से नहीं अपनी 'टॉफी' से मतलब है।

इसलिए वो हर फोन से डॉक्‍टर अंकल को फोन लगाता है।

'तलो बाहर दाओ'

ant


एक हफ्ते से जादू जी की तबियत ख़राब थी।

सर्दी-खांसी-बुख़ार। 

संडे खांसी तो अचानक इतनी बढ़ गयी कि
मम्‍मा-पापा पैनिक हो गए।
पर अब जादू बहुत बेहतर है।
अभी-अभी उसके रास्‍ते में एक चींटी आ गई।

और जादू ने उससे क्‍या कहा, सुनिए।

'जाओ जाओ, चलो हटो। अपने रास्‍ते पर जाओ, चींटी बाहर जाओ।'
चींटी बेचारी क्‍या करती। गई।

Thursday, August 4, 2011

ब्रश करना है

शाम के पांच बज चुके हैं। जादू टॉम एंड जैरी देख रहे हैं।

और जैरी को ब्रश करते देखकर उनका मन भी ब्रश करने

को करने लगा है। पापा से कह रहे हैं ब्रश करना है।

आखिरकार ब्रश पर पेस्‍ट लगाकर देना पड़ा।
उसके बाद चेयर सरका कर बेसिन की तरफ चल पड़े।
पूछा कहां चले। बोले--'जादू कुल्‍ला करने जा रहा है'।

Friday, July 8, 2011

कट्टी, नईं करनी बात।।

12154415421767612404lemmling_simple_cartoon_mouse-svg-hi2


कल पापा नया माउस लाए।
जादू माउस के पैकेट से खेल रहा था। 
पता नहीं क्‍या हुआ थोड़ी देर बाद जादू ने

माउस के पैकेट से कहा--''कट्टी, नहीं करनी बात''

बेचारा माउस-पैकेट।

Friday, May 20, 2011

तब्‍बत तब्‍बत।।

जादू कभी-कभी सुबह बहुत ख़राब मूड में उठता है। ACE3612_1lg__58902_zoom
ज़्यादातर हंसता हुआ।
आज सुबह जब जादू उठा तो उसने देखा कि
उसकी 'डॉल' (गुलिया) उसके उठने का इंतज़ार कर रही है।

जैसे ही जादू जागा, गुलिया ने कहा कि
उसे वैसे ही 'टक-बक-टक-बक' करना है....जैसे जादू पापा
की पीठ पर करता है।

फिर क्‍या था--जादू फंस गए।
सुबह-सुबह जादू बन गए घोड़ा और
गुलिया बन गयी सवार।
और फिर बहुत देर तक 'तब्‍बत तब्‍बत' हुआ।

मम्‍मा-पापा को बड़ा मज़ा आया।