जादू की पुड़‍िया में आपका स्‍वागत है। चूंकि यहां जादू के बारे में ख़बरें 'कभी-भी' और 'कितनी भी' आ सकती हैं। और हो सकता है कि आप बार-बार ब्‍लॉग पर ना आ सकें। ऐसे में जादू की ख़बरें हासिल करने के लिए ई-मेल सदस्‍यता की मदद लें। ताकि 'बुलेटिन' मेल-बॉक्‍स पर ही आप तक पहुंच सके।

Saturday, November 12, 2011

मम्‍मा का मोबाइल और 'जादू जादू'

सुबह-सुबह विविध-भारती लगा था।
'कोई मिल गया' का गाना बज रहा था--'जादू जादू'
दरअसल ये मम्‍मा के मोबाइल का रिंग-टोन है।
जब भी 'जादू-जादू' बजे तो जादू यही समझता आ रहा है कि
मम्‍मा के लिए किसी का फ़ोन आया है।
जादू ने मम्‍मा का फोन ढूंढा।
नहीं मिला।

फिर बोला--'अले मम्‍मा का मोबाइल ऑफिस में छूट गया है। अब का कलें।
तलो तलो तैयाल हो। मम्‍मा का मोबाइल लेने ऑफिस दाना है।'



जादू की जादुई-बुद्धि ने कहानी ये बनाई कि चूंकि
मम्‍मा का मोबाइल दफ्तर में छूट गया है। और बज रहा है इसलिए
रेडियो पर 'जादू-जादू' की आवाज़ आ रही है।

जबकि मम्‍मा का मोबाइल मम्‍मा के पर्स में था।
तो सुनिए वही गाना।

 

Wednesday, November 9, 2011

पेट्रोल नहीं फ्रूटी भरवाईये

जादू पापा के साथ जा रहा था। मम्‍मा कुछ ख़रीद रही थीं। पापा ने कहा, हम अभी आते हैं। Frooti-Pet-250-ml
जादू-- पापा जादू कहां जा रहा है। 
पापा--पेट्रोल भरवाने।

जादू--पेट्रोल नहीं भरवाईये। फ्रीटी भरवाईये।

पापा--पर गाड़ी में तो पेट्रोल भरा जाता है।

जादू--प्‍यास लगी है। जादू को फ्रीटी भरवाईये।

पापा को समझ में आ गया कि जादू समझ रहा है कि गाड़ी पेट्रोल से चलती है और जादू फ्रीटी से।

लेकिन सच ये है कि जादू को फ्रीटी कई महीनों बाद एकाध बार मिलता है। वो भी एक-दो घूंट। पर जादू ऐसा कोई मौक़ा नहीं छोड़ता।
-------------------------------------------------------------------------

पापा जादू को लेने स्‍कूल गये।

एक नन्‍हीं बच्‍ची स्‍कूल से अपनी मम्‍मा के साथ घर जा रही थी।

पापा (जादू से) -- बेटा ये कौन है।
जादू--ये मुनमई है (मृण्‍मयी)
पापा--एक्‍स्‍क्‍यूज़ मी। क्‍या आपकी बेटी का नाम मृण्‍मयी है
मृण्‍मयी की मम्‍मा--अरे वाह। इसे तो इतना टफ़ नाम भी याद रह गया।

------------------------------------------------------------------------------

कल पापा कहीं गये थे। मम्‍मा बहुत थक गयी थी। लेकिन जादू से कह दिया था कि पार्क में चलते हैं। फिर मन नहीं कर रहा था।

मम्‍मा (जादू से) --बेटा कल पार्क में चलेंगे। आज रहने दो।

जादू--मम्‍मा जादू का दिल मत तोड़ो। पार्क में चलो। मम्‍मा बच्‍चे का दिल मत तोड़ो।

 

 

सवाल--जादू ने ये जुमला कहां से सीखा होगा।

-------------------------------------------------------------------------------


पापा आज दफ्तर से लौटे तो जादू बोला--'जादू को बोट देखनी है'

फिर क्‍या था। पापा जादू को गोराई खाड़ी लेकर गए।

और बोट दिखाई। शुक्र है कि जादू मान गया। वरना गोराई बीच जाना पड़ता।

 

----------------------------------------------------------------------------------

Sunday, November 6, 2011

जादू बुलेटिन

1. अभी-अभी मम्‍मा ने जादू से पूछा--आज जादू डिनर में क्‍या खायेगा।

जादू ने कहा—लड्डू

मम्‍मा--अरे बाबा खाना क्‍या खायेगा

जादू—मिठाई

मम्‍मा--मिठाई तो खाने के बाद पर खाने में क्‍या।

जादू--मम्‍मा जादू का दिल मत तोड़ो ना।

मम्‍मा-सब्‍ज़ी रोटी खायेगा जादू

जादू--जादू को पतंद नहीं है।



2. सुबह मम्‍मा ऑफिस गई थीं। पापा ने कहा जादू मिल्‍क पियेगा।
जादू--जादू मिल्‍क नहीं पियेगा। आजकल जादू मिल्‍क नहीं पीता इसलिए जादू

मोता हो गया है।



3. आज जादू पापा के साथ जा रहा था। मम्‍मा ने डांटा, जादू ऐसे मत चलो।

जादू--मम्‍मा जादू बहुत मासूम है। मत दांतो ना।



4. पापा ने गाड़ी चलाते हुए अचानक ब्रेक लगाया।

जादू ने पापा को डांटा--पापा क्‍यूं किया ऐसा। दीक से गाड़ी चलाईये।


Sunday, October 30, 2011

फुलझडियां...

उस दिन बबलू चाचा आए थे। जादू ने उनके साथ फुलझडियां जलाईं।

IMG_2839

Tuesday, September 6, 2011

ये जादू-वाणी है

अकसर पापा जादू की आवाज़ रिकॉर्ड करते हैं।
पर रंजन अंकल की फ़रमाईश पर जादू-वाणी की पहली पोस्‍ट।
इसके बाद किसी दिन 'जादू-दर्शन' भी आयेगा।

'जादू वाणी' की पहली पोस्‍ट में जादू कुछ कविताएं सुना रहे हैं।

'बबलू हाथी राजा लाए', 'जॉनी जॉनी', 'धोबी आया', 'लकड़ी की काठी' 
'मछली जल की रानी है'  'नानी तेरी मोरनी' वग़ैरह।
 

 

Sunday, September 4, 2011

खांसी

मम्‍मा जादू को दवा पिला रही थीं।

जादू बोले--'खांसी आ रही है इसलिए दवा पीना है'।

छाता ले लो बारिश हो रही है।

बारिश से जुड़ी जादू की ताज़ा बातें।

 

1. अभी अभी मौसी से बातें हो रही थीं फोन पर।

मौसी ने कविता सुनाने को कहा।

जादू बोले--'मतनी (मछली) जल की रानी है। जीवन उशका पानी है।'

तभी बारिश शुरू हो गयी।

कविता बंद और जादू फटाक से बोले--'छाता ले लो बारिश हो रही है'।

 

2. कल बारिश हो रही थी। जादू खिड़की पर पहुंचे और बोले--ऐ बारिश।

पानी पी लेना। भीगना मत। चलो जाओ। मम्‍मा बुला रही है।

 

 

3. पापा कहीं बाहर गए थे। बारिश हो रही थी। जादू खिड़की पर लाकर बोले--

'पापा जल्‍दी आना। भीगना मत। ठीक है। ओके। सुना।'

जादू को लगता है कि खिड़की पर खड़े होकर बोलने से सब सुन लेते हैं।

Sunday, August 21, 2011

भारत माता की जय

अन्‍ना हज़ारे के अनशन की वजह से टीवी पर ख़बरों में अकसर

'भारत माता की जय' सुनाई पड़ता है।
और जादू भी आजकल दिन भर 'भारत माता की जय' बोलता रहता है।

संभाल के

जादू हमेशा साहसिक करतब करता है।

आज दोपहर गाव-तकिए पर खड़े होकर 'वन-टू-थ्री' कर रहा था।

मम्‍मा से बोला, मम्‍मा संभाल के, जादू नहीं गिरेगा।
इसी तरह बेड पर जंप करते वक्‍त भी यही बोलता है।

सोफे़ से भी।

मम्‍मा बोलती हैं, बेटा संभलना मम्‍मा को नहीं आपको है।
पर जादू की समझाईश जारी रहती है,

मम्‍मा संभालके। सुनिए। संभालके जादू नहीं गिरेगा।

आवाज़ कट रही है।

जादू पापा की टेबल पर लैंड-लाइन फोन से खेल रहा था।

हैलो--सविता, हां, आवाज़ नहीं आ रही है।
अरे आवाज़ कट रही है।

जादू को भी पता है कि मौसी के फ़ोन से अकसर आवाज़ नहीं आती।

नेटवर्क गड़बड़ रहता है।